फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पानीपत में अवैध कब्जों पर एचएसवीपी की कार्रवाई शुरू

भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 13 Nov 2024 12:23 AM IST

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की सेक्टर 25 पार्ट-1 में लगभग चार एकड़ जमीन पर हुए अवैध कब्जों पर मंगलवार को एचएसवीपी का पीला पंजा चला। एचएसवीपी की टीम जेसीबी लेकर पहुंची और अवैध कब्जों को हटाने का काम शुरू कर दिया। यहां कुछ लोगों ने कबाड़ी का सामान डालकर ग्रीन बेल्ट और डिस्पेंसरी की जमीन पर कब्जा किया था। इसे लेकर पूर्व जिला पार्षद एवं जन आवाज सोसायटी के प्रधान जोगिंद्र स्वामी ने एचएसवीपी अधिकारियों को शिकायत दी थी। इस पर संपदा अधिकारी विजय राठी ने संज्ञान लिया है और अधिकारियों को एचएसवीपी की जमीन पर हो रहे अवैध कब्जों को हटाने के आदेश दिए। शिकायतकर्ता जोगिंद्र स्वामी ने बताया कि विभाग की अधिकतर जमीन पर विभाग द्वारा ही कब्जे करवाए गए हैं। जो कब्जा धारी के साथ मिली भगत कब्ज करवाते हैं और बाद में वे लोग कोर्ट से स्टे ले लेते हैं और विभाग कानूनी लड़ाई से किनारा कर लेता है। कई जगहों पर हुडा विभाग में सक्रिय दलाल अधिकारियों के लिए किराया वसूली का कार्य कर रहे हैं। उनके द्वारा सेक्टर 6 में भी ग्रीन बेल्ट पर कब्जे के मामले में हाई कोर्ट के स्टेटस को के बावजूद गलत तरीके से निर्माण कार्य करने की शिकायत विभाग को दी थी लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की। इसी प्रकार उनके द्वारा टोल प्लाजा के साथ एचएसवीपी द्वारा अधिग्रहित जमीन पर कमर्शियल गतिविधियां चल रही हैं। एचएसवीपी के संपदा अधिकारी विजय राठी ने कहा कि एचएसवीपी की जिन जमीन पर अवैध कब्जे किए गए हैं उनको हटा जमीन को कब्जामुक्त कराया जाएगा। कार्यकारी अभियंता एचएसवीपी और कार्यकारी अभियंता बागवानी को तत्काल प्रभाव से ग्रीन बेल्ट और उसके साथ लगती डिस्पेंसरी की जगह को बाड और पेड़ पौधे लगाने को कहा है। ताकि यहां दोबारा से कब्जे न किए जा सकें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें