फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula Kabaddi Player Murder: सोनू नोल्टा हत्या मामला, जांच के लिए तीन टीमें गठित

Video Desk Amar Ujala Dot com Updated Fri, 27 Feb 2026 06:48 PM IST

हरियाणा के पंचकूला में गुरुवार देर रात पहलवान सोनू नोल्टा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में आरोपियों ने सोनू को गोली क्यों मारी यह अभी तक पहेली बनी हुई है। क्योंकि दोनों ही दोस्त थे। साथ ही हत्या से 2 दिन पहले दोनों ने एक साथ खाना खाया था।जबकि परिवार को भी किसी रंजिश का पता नहीं चला। ऐसे में पुलिस ने 3 प्वाइंटों पर अपनी जांच को केंद्रित किया है। इसमें पहले पुलिस मृतक और आरोपी के सोशल मीडिया की जांच कर रही है। क्योंकि दोनों का फ्रेंड सर्किल सेम है। दूसरा बैंकिंग को देखा जा रहा है।तीसरा, पिछले 5 साल में इनके क्या बिजनेस रहे हैं। इसकी पड़ताल की जा रही है। हालांकि सूत्रों की माने तो माइनिंग का काम बताया जा रहा है। वहीं, पुलिस ने 2 लोगों को राउंडअप किया है। जहां तक गैंगस्टर लॉरेंस के भाई के कहने पर हत्या की बात है, तो पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले को बढ़ावा देने की कोशिश की गई है। हालांकि जांच की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें