विभन्न भार वर्गों में पहलवान दिखा रहे दमखम, इनाम राशि से बढ़ेगा और मनोबल प्रशिक्षक ने बताया ट्रायल से चयनित बच्चों को जिला केसरी दंगल प्रतिस्पर्धा में खेलने का मौका मिलेगा। यह प्रतियोगिता पलवल और राई यूनीवर्सिटी में आयोजित की जा रही है। पलवल में दिनांक 22 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक और राई यूनीवर्सिटी में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक होनी है। सरकार की ओर से विजेता खिलाड़ियों के लिए प्रत्येक भार वर्ग के विजेताओं को 21 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। वहीं हरियाणा केसरी के विजेता को 1.5 लाख रुपये और उपविजेता को 1 लाख रुपये की राशि मिलेगी।