कोरियावास मेडिकल कॉलेज के नामकरण को लेकर सोमवार को 50 गांवों के लोगों ने उपायुक्त को ज्ञापन दिया। इस दौरान लघु सचिवालय में ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन भी किया। ग्रामीणों का कहना है कि कोरियावास मेडिकल कॉलेज का शहीद राव तुलाराम के नाम किया जाए। जबकि सरकार की तरफ से महर्षि च्यवन ऋषि के नाम से किया जा चुका है। ग्रामीण मेडिकल कालेज का नाम जल्द से जल्द राव तुलाराम के नाम पर करने की मांग कर रहे हैं। जब ग्रामीण लघु सचिवालय में पहुंचे तो एसडीएम ज्ञापन लेने के लिए आए, लेकिन ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन नहीं दिया। जिसके बाद उपायुक्त कार्यालय से बाहर आए और ग्रामीणों से ज्ञापन लिया।