फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन

शाहिल शर्मा Updated Sun, 08 Jun 2025 08:12 PM IST

सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अलग-अलग आयु वर्ग के खंड स्तर के विजेता प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिला खेल अधिकारी नरेंद्र कुंडू ने बताया कि महिला प्रतियोगिता में 10 से 14 आयु वर्ग में भूमिका ने प्रथम, फलक ने द्वितीय व लक्ष्मी ने तृतीय और 14 से 18 आयु वर्ग में खुशी ने प्रथम, मनीषा ने द्वितीय व साक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 18 से 28 आयु वर्ग में स्वाति ने प्रथम, आरती ने द्वितीय व ऋतु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 28 से 40 आयु वर्ग में बिल्लू कुमारी ने, 40 से 60 आयु वर्ग में सुमन ने और 60 से अधिक आयु वर्ग में सुमित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पुरुष प्रतियोगिता में 10 से 14 आयु वर्ग में प्रियांशु ने प्रथम, पुलकित ने द्वितीय व जतिन ने तृतीय और 14 से 18 आयु वर्ग में नीरज सिंह ने प्रथम, प्रशांत कुमार ने द्वितीय व मानव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 18 से 28 आयु वर्ग में अजय कुमार ने प्रथम, कर्ण सिंह ने द्वितीय व विकास ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 28 से 40 आयु वर्ग में तेजपाल ने, 40 से 60 आयु वर्ग में मनोज कुमार ने प्रथम व अनिल कुमार ने द्वितीय और 60 से अधिक आयु वर्ग में धर्मवीर वर्मा ने प्रथम व राजेंद्र कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें