गांव मौखुता से 5 वालीबॉल खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता में हुआ है। गांव मौखुता में वालीबॉल के प्रशिक्षण के लिए निजी खेल नर्सरी संचालित है। जानकारी के अनुसार खेल नर्सरी में वालीबॉल का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 8 खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय ट्रायल में भाग लिया था। जिसमें से 5 खिलाड़ियों का चयन जिले की वालीबॉल टीम में किया गया है। वालीबॉल टीम राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में भाग लेने के लिए 10 जुलाई को पलवल के लिए रवाना होगी। चयनित खिलाड़ी खेल महाकुंभ में भाग लेने को लेकर उत्साहित है, साथ ही बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र व जिले का नाम रोशन करना चाहते हैं। कोच धर्मपाल सिंह ने बताया कि मौखुता में गत वर्षों से वालीबॉल के प्रशिक्षण के लिए खेल नर्सरी संचालित है। उन्होंने बताया कि गत वर्ष भी खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया था और उम्मीद है कि खेल महाकुंभ में बेहतर प्रदर्शन कर जिले के लिए पदक जीतेंगे