फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: पुलिस ने मर्डर मामले में पांच आरोपी किए गिरफ्तार, दो दिन में सुलझाई हत्या की गुत्थी

शाहिल शर्मा Updated Tue, 08 Jul 2025 07:59 PM IST

नारनौल-सिंघाना मार्ग पर पचेरी खुर्द के पास 6 जुलाई को एक युवक का शव मिलने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। शव पर गंभीर चोटों और घसीटने के निशान थे, जिसके बाद पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए तत्काल जांच शुरू की थी। 6 जुलाई को पचेरी खुर्द के पास आरआर होटल से आगे, बालाजी धर्मकांटा के सामने सड़क किनारे एक शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। थाना प्रभारी राजपाल मौके पर पहुंचे और शव का निरीक्षण किया। शव मुख्य मार्ग से लगभग 5 फीट अंदर पड़ा था, जिसके सिर, नाक, और कान पर गहरी चोटें थीं। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई गई। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल), मोबाइल इंवेस्टिगेशन (एमआई) टीम, और डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाया गया। डॉग स्क्वॉड बार-बार बालाजी धर्मकांटा की ओर गया, जिससे पुलिस का संदेह वहां होने वाली गतिविधियों पर गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें