फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नारनौल में बस स्टैंड पर पुलिस विभाग ने की मॉक ड्रिल, काफी संख्या में पहुंचे पुलिस कर्मी

नारनौल बस स्टैंड पर पुलिस विभाग द्वारा माॅक ड्रिल करवाई गई। मॉक ड्रिल में बम निरोधक दस्ते ने सभी प्रक्रिया पूरी की। वीरवार सुबह काफी संख्या में सुबह करीब 10 बजे पुलिस विभाग, सीआईडी और बम निरोधक दस्ता बस स्टैंड पर पहुंचा। पुलिस द्वारा लोगों को बस स्टैंड पर बम होने की सूचना दी गई। जिसके बाद बस स्टैंड को खाली करवाया गया। बस स्टैंड के चारों ओर पुलिस तैनात कर दी गई। डॉग स्क्वायड टीम कुत्तों को लेकर पहुंची। डॉग स्क्वायड की टीम को बस स्टैंड पर एक बूथ के पास संदिग्ध बैग मिला। इस बैग के मिलने की सूचना के बाद मौके पर बम निरोधक दस्ता की टीम पहुंची। इसके बाद बम को डिफ्यूज किया। समय-समय पर इस प्रकार की मॉक ड्रिल की जाती है, ताकि ऐसी घटना होने पर उससे आसानी से निपटा जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें