फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ के सतनाली बस स्टैंड पर नहीं मिल रही बसें यात्री परेशान

निवेदिता वर्मा Updated Fri, 30 May 2025 09:53 AM IST

सतनाली बस अड्डे से हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, जयपूर, गुरूग्राम, महेंद्रगढ़ और नारनौल की बसें नहीं मिलने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। रोहतक कार्यक्रम में बस भेजने के बाद लंबे रूटों के साथ-साथ स्थानीय रूटों पर भी बसों का अभाव है। सतनाली स्टैंड पर इंतजार में कर रही मुकेश देवी, सुरेश कुमार, जयबीर, बब्ली, नीतू ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे से सतनाली के बस अड्डे पर बैठे हैं लेकिन हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, जयपूर, गुरूग्राम, महेन्द्रगढ़ और नारनौल बसे नहीं चल रही हैं। इससे उनको भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बात दें की विभिन्न डिपों से रोहतक कार्यक्रम के लिए बसे भेजने के बाद यह परेशानी बढ़ गई है। साथ ही बस अड्डे पर खड़ी बसें भी चालक व परिचालक नहीं होने के कारण खड़ी हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें