फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में हड़ताल के चलते एसएमओ ने जांची व्यवस्था, मरीजों से की बातचीत

शहर स्थित उप नागरिक अस्पताल में दो दिवसीय हड़ताल के दूसरे दिन स्वास्थ्य सेवाओं पर किसी प्रकार का प्रभाव नहीं पड़ा। हालांकि पोस्टमार्टम सुविधा बंद रही, लेकिन मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। मंगलवार को एसएमओ ने स्वयं व्यवस्था का जायजा लिया। बता दें कि अस्पताल में 39 में से 37 चिकित्सक हड़ताल में शामिल हुए जबकि दो चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं सुचारू रखी। एसएमओ जयप्रकाश ने बताया कि अस्पताल में 42 चिकित्सक हैं। इनमें से 3 चिकित्सक अवकाश पर चल रहे हैं। सोमवार को स्वास्थ्य व्यवस्थाएं सुचारु रखने के लिए कोरियावास मेडिकल कॉलेज से 8 चिकित्सकों की तैनाती की गई। सोमवार को ओपीडी में अधिकतर मरीज दवाएं और वैक्सीन लेने के लिए आए जबकि मंगलवार को मरीजों की संख्या बेहद कम रही। मंगलवार को सुबह 9 बजे से सायं 3 बजे तक ओपीडी हुई। एसएमओ जयप्रकाश ने मंगलवार को सभी चिकित्सा सुविधाओं का निरीक्षण किया और तैनात चिकित्सकों से व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। इस दौरान व्यवस्थाएं उचित मिली। बाद में वार्ड और आपातकालीन कक्ष का निरीक्षण किया। इसमें मरीजों से बातचीत की और तबीयत की जानकारी ली। साथ ही मरीजों के परेशानी बताने उनको उचित परामर्श भी दिया। प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री आरती राव और सीएमओ के निर्देशानुसार चिकित्सा की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। पोस्टमार्टम के लिए फॉरेंसिक सुविधा नारनौल में की गई है और जिला के सभी पोस्टमार्टम वहीं पर किए जा रहे हैं। दो दिन से व्यवस्थाएं जांची जा रही हैं और मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जा रही। -जयप्रकाश, एसएमओ, महेंद्रगढ़

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें