फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: नांगल चौधरी में राष्ट्रीय एकता के लिए सरदार @150 यूनिटी मार्च का हुआ आयोजन

शाहिल शर्मा Updated Sun, 23 Nov 2025 02:53 PM IST

लौह पुरुष और महान राष्ट्र निर्माता सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष में राष्ट्रव्यापी सरदार @150 यूनिटी मार्च का भव्य आयोजन किया गया। एकता मार्च मेजर सतीश दहिया राजकीय कॉलेज नांगल चौधरी से शुरू होकर लुजोता में संपन्न हुई। इस यात्रा में पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में एडीसी उदय सिंह, जिला प्रमुख डॉ. राकेश कुमार, डीएसपी भारत भूषण सहित सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। डॉ. अभय सिंह यादव ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्श भारत की एकता, अखंडता और शक्तिशाली राष्ट्र निर्माण की नींव हैं। उन्होंने कहा कि आज का युवा यदि लौह पुरुष की सोच, देशभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा को अपनाकर आगे बढ़े तो भारत विश्व का सबसे सशक्त और संगठित राष्ट्र बन सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक भारत श्रेष्ठ भारत और फिट इंडिया की पहल में सभी नागरिक अपना योगदान दें मंच संचालन डॉ सिमरन चौहान ने किया इस अवसर पर बीडीपीओ इशान शर्मा, यूनिटी मार्च कोऑर्डिनेटर वासुदेव यादव, जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव और मोहित यादव, शहीद मेजर सतीश दहिया कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अनिल यादव, बैजनाथ महिला कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. अनीता तंवर, नगर पालिका चेयरमेन रमेश सैनी सहित अनेक अधिकारी व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें