महेंद्रगढ़। नगर पालिका सफाई कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। महेंद्रगढ़ में कर्मचारियों ने बालाजी चौक पर शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल का पुतला फूंका। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही हड़ताल मांगे पूरी न होने तक जारी रखने का एलान किया। सुबह 11 बजे कर्मचारियों ने नगर पालिका कार्यालय में नारेबाजी की। इसके बाद बैनर लेकर बालाजी चौक पहुंचे। यहां पर आकर उन्होंने पुतले फूंका सरकार के खिलाफ रोष जताया। सफाई कर्मचारी प्रधान पूर्ण कुमार ने बताया कि सरकार मांगें मानने के बजाय कर्मचारियों को बहला रही है। देश की स्वच्छता में अहम योगदान देने वाले कर्मचारियों को सरकार अब पक्का करने से कतरा रहा है। जिन कर्मचारियों पर स्वच्छता व सुरक्षा की जिम्मेदारी है उनके बीच में टकराव की स्थिति बना रही है।