जिले में लगातार मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। बुधवार को करीब 1:00 बजे अचानक से मौसम बदल गया और बारिश शुरू हो गई। इस दौरान अनेक जगह पर जल भराव भी देखने को मिला। मौसम विभाग ने आगामी चार-पांच दिन मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना जताई है। अभी भी रुक रुक कर बारिश हो रही है।