फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महेंद्रगढ़ में धुंध व शीतलहर ने बढ़ाई परेशानी

निवेदिता वर्मा Updated Fri, 17 Jan 2025 09:55 AM IST

महेंद्रगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार को दिन की शुरुआत बदलवाई व धुंध के साथ हुई। हालांकि अधिकतम तापमान एक डिग्री की वृद्धि के 17 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस बढ़कर 8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर चंद्रमोहन ने बताया कि 21 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण मौसम परिवर्तनशील बनने की संभावना है। इस दौरान धुंध व शीत लहर का प्रभाव भी देखने को मिलेगा। मौसम प्रणाली के असर से सम्पूर्ण इलाके में दिन और रात के तापमान में हल्की बढ़त देखने को मिलीं परन्तु शुक्रवार से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में एक बार फिर तापमान लुढ़कने लगेंगे। एक बार फिर शीतलहर का नया दौर और साथ ही साथ वातावरण में प्रचूर मात्रा में नमीं होने से सम्पूर्ण इलाके में सुबह के घंटो में ऊपरी सतह और निचले सतह का कोहरा छाया रहेगा जिससे सम्पूर्ण इलाके में दिन के तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें