फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नारनौल में दिव्यांगता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए निकाली रैली

नवीन दलाल Updated Thu, 16 Jan 2025 05:06 PM IST

नारनौल में संतोष मेमोरियल दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र में सामुदायिक आधारित पुनर्वास कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में संस्था में अध्ययनरत स्पेशल डिप्लोमा और स्पेशल बीएड के छात्र, संस्था के प्राचार्य डॉ. आरएन यादव और स्पेशल एजुकेटर के मार्गदर्शन में सीबीआर कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए रैली का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने स्लोगन और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से समाज में संदेश प्रसारित किया। बच्चों ने हुड्डा सेक्टर एक और इसके आसपास की कॉलोनियों में इन जागरूकता संदेशों को फैलाया। जिससे स्थानीय समुदाय में दिव्यांगता के प्रति संवेदनशीलता और समझ में वृद्धि हुई। संस्था के चेयरमैन मुकेश गुप्ता ने इस आयोजन को दिव्यांग जनों के समावेशन और उनके अधिकारों के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने के संदर्भ में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस मौके पर स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें