फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में प्रभात फेरी के दौरान हुडा सेक्टर में गूंजे रानी के जयकारे

राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन द्वारा रविवार सुबह प्रभात फेरी का आयोजन हुड्डा सेक्टर फेस 2 से किया गया। प्रभात फेरी के मुख्य यजमान महावीर प्रसाद गर्ग ने परिवार सहित ठाकुर जी का पूजन किया। इसके बाद सभी को चंदन तिलक लगाकर प्रभात फेरी का शुभारंभ किया गया। प्रभात फेरी में सैकड़ों की संख्या में पहुंचे बच्चे, बूढ़े, पुरुष, महिलाएं व नौजवान धर्म प्रेमियों ने ढोल नगाड़ों की थाप पर नाचते गाते बजाते राधे नाम का जाप किया। प्रभात फेरी यजमान के निवास स्थान से प्रारंभ होकर हुड्डा सेक्टर के मुख्य मार्ग से होते हुए व चमत्कारी बालाजी मंदिर में हनुमानजी का आशीर्वाद लेते हुए वापस यजमान के निवास पर जाकर संपन्न हुई।। प्रभात फेरी के दौरान हुडा सेक्टर का वातावरण भक्तिमय बना रहा व लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर प्रभात फेरी का स्वागत किया। अंत में यजमान के निवास पर आरती के बाद सभी को प्रसाद वितरित किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें