फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में रात भर के बाद अब सुबह से बारिश शुरू

नवीन दलाल Updated Thu, 10 Jul 2025 11:18 AM IST

नारनौल में रात भर बारिश के दौर बाद वीरवार सुबह दस बजे से भी बूंदाबांदी शुरू हो गई। जिसकी वजह से तापमान में गिरावट के साथ उमस व गर्मी से भी राहत मिली है। संपूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगातार बादलों की आवाजाही बनी हुई है। बारिश से संपूर्ण इलाके में लगातार दिन और रात के तापमान सामान्य से नीचे बने हुए हैं। बुधवार रात से कनीना, महेंद्रगढ़ और सतनाली के साथ नारनौल में झमाझम बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि पहले वाले मौसम प्रणाली से 9-11 जुलाई और उसके बाद भी एक सप्ताह तक लगातार हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर मानसून मेहरबान रहेगा क्योंकि बंगाल की खाड़ी पर 12 जुलाई को एक नया कम दबाव का क्षेत्र और साथ ही साथ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से संपूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर मानसून की गतिविधियां जारी रहेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें