फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: भाजपा ने की नई कार्यकारिणी की घोषणा, 6 बनाए जिला उपाध्यक्ष

शाहिल शर्मा Updated Wed, 09 Jul 2025 06:40 PM IST

भाजपा के महेंद्रगढ़ जिला प्रधान यतेंद्र राव ने बुधवार को अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें 6 जिला उपाध्यक्ष सहित 21 पदाधिकारियों का नाम है। यतेंद्र राव ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल कौशिक के विचार विमर्श करने के बाद जिला पदाधिकारी की नियुक्ति की गई। उन्होंने बताया कि जिला उपाध्यक्ष पूर्ण चंद गोठडी, महिपाल यादव, डॉक्टर राकेश कुमार, वासुदेव यादव, जोगेंद्र सिंह राजपूत व शिवरतन को बनाया गया। जिला महामंत्री किशनलाल सैनी व योगेश शास्त्री को बनाया गया। जिला मंत्री नीलम कुमारी, संदीप मालडा, मनीष संघी, अर्चना ठाकुर, रवि दत्त सरपंच व सपना गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई। पवन देव को भाजपा का जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा की जिला कार्यकारिणी में जिला प्रवक्ता सरला यादव, मीडिया प्रमुख विकास अग्रवाल, कार्यालय मंत्री संजय कुमार अमन, आईटी प्रमुख आनंद मेहता, सोशल मीडिया प्रमुख भवानी शंकर शर्मा व मन की बात प्रमुख भवानी सिंह राजपूत को नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें