शहर के वॉर्ड नंबर सात में 35 लाख रुपये की लागत से चार सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। नगर पालिका की ओर से सड़क निर्माण से पूर्व सड़क के दोनों तरफ से पक्के अवैध निर्माण का तोड़ने का कार्य शुरू कर दिया गया है। पार्षद भतेरी देवी ने बताया कि नगर पालिका की ओर से वॉर्ड नंबर सात में सड़क निर्माण कार्य शुरू कर चुकी है। अब सड़क निर्माण की चौड़ाई बढ़ाने के लिए पक्के अतिक्रमण को तोड़ने का कार्य शुरू कर दिया है। 11 हट्टा बाजार से नत्थुवाला मंदिर तक बुलडोजर के माध्यम से सड़क के दोनों तरफ पक्के चबूतरे तोड़ना शुरू कर दिया गया है। चौडाई बढ़ने के बाद सड़क निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। बता दें कि छह अक्तूबर को विधायक कंवर सिंह यादव ने नारियल फोड़कर वार्ड नंबर सात की चार मुख्य सड़कों का निर्माण कार्य का शुभारंभ किया था। दो माह में सड़कों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। चारों सड़क इंटरलॉकिंग टाइलों की बनाई जाएगी। इन सड़कों में 11 हट्टा बाजार से नत्थुवाली माता मंदिर तक, मोहल्ला कोकाबंगड़ी से राज के घर तक, सतबीर के प्लाट से राठी की हवेली तक, महेंद्र के घर से डॉ. हरि तिवाड़ी के घर तक सड़क निर्माण किया जाएगा।