कुरुक्षेत्र के जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन मल्टी आर्ट कल्चर सेंटर (मैक) में किया गया, जिसका उद्घाटन उपायुक्त नेहा सिंह ने बतौर मुख्यातिथि किया। महोत्सव को लेकर युवाओं में उत्साह बना हुआ है। दर्शक भी साथ थिरक रहे हैं। दो दिवसीय महोत्सव में विभिन्न विधाओं में करीब 400 युवा प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। महोत्सव में फाॅक डांस, ग्रुप फाॅक डांस, सोलो फाॅक डांस, सोलो फाॅक सांग, कविता लेखन, पेंटिंग, कोरियोग्राफी, फोटोग्राफी सहित विभिन्न विधाओं में युवा प्रतिभागिता करेंगे। 22 नवंबर को बतौर मुख्यातिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शिरकत करेंगे, जो विजेता युवाओं को सम्मानित करेंगे।