फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता मंत्री कृष्ण बेदी ने फहराया तिरंगा

शाहिल शर्मा Updated Mon, 26 Jan 2026 11:13 AM IST

जिलेभर में गणतंत्र दिवस पर्व हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। जिला स्तर के साथ-साथ उप मंडल स्तर पर भी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिला स्तर पर प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता मंत्री कृष्ण बेदी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और उन्होंने तिरंगा फहराया। इससे पहले कृष्ण बेदी ने जिला सचिवालय परिसर में स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। पुलिस लाइन में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने ध्वजारोहण के बाद परेड की सलामी ली। उन्होंने अपने संबोधन में प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का जिक्र किया तो वही शहीदों को भी याद किया। मुख्य अतिथि ने इस दौरान युद्ध वीरांगनाओं, स्वतंत्रता सेनानियों व विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कर्मचारी एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया। इस दौरान पुलिस व होमगार्ड के जवानों के साथ-साथ एनसीसी कैडेट में परेड में भाग लिया तो वहीं स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें