सरस्वती सभ्यता भारतीय संस्कृति की पहचान है। सरस्वती नदी के पवित्र तट पर ही भारत वर्ष के ऋषियों-मुनियों ने वेदों, उपनिषदों एवं पुराणों की रचना की है। इसकी सभ्यता एवं संस्कृति हजारों वर्ष पुरानी है। ये विचार हरियाणा के मुख्यमंत्री के ओएसडी भारत भूषण भारती ने वीरवार कुवि सीनेट हॉल में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि व्यक्त किए। इस दौरान अतिथियों द्वारा सरस्वती नदी की स्मारिका का भी विमोचन किया गया।