मौनी अमावस्या के चलते आज सैकड़ों श्रद्धालु धर्मनगरी स्थित पवित्र ब्रह्म सरोवर तट पर पहुंचे जहां उन्होंने कड़ाके की सर्दी के बावजूद आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना भी की। स्नान व पूजा अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं में जोरदार उत्साह बना रहा तो वही पुलिस की टीम भी गश्त करती रही। मौनी अमावस्या पर पवित्र ब्रह्म सरोवर में भी स्नान करने का महत्व माना जाता है जिसके चलते ही दूर दराज से सैकड़ों श्रद्धालु यहां पहुंचे।