फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएसीएस परीक्षा: कुरुक्षेत्र में 37 केंद्रों पर शुरू हुई परीक्षा, कड़ा सुरक्षा पहरा

Naveen Updated Sun, 26 Apr 2026 10:54 AM IST

एचपीएससी की परीक्षा आज रविवार को 26 संस्थानों में बनाए गए 37 परीक्षा केंद्रों पर सुबह 10 बजे शुरू हुई। परीक्षा 12 बजे संपन्न होगी जबकि दूसरे सत्र की परीक्षा तीन से पांच बजे तक होगी। करीब 10 हजार 260 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा पूरी पारदर्शिता से हो, इसके लिए प्रशासन सुरक्षा का कड़ा पहरा लगाया गया है। करीब 7400 सीसीटीवी कैमरों की निगरानी की जा रही है तो वहीं सात डयूटी मजिस्ट्रेट के साथ 26 निगरानी टीमें तैनात की गई है। भारी पुलिस बल के अलावा पहली बार परीक्षा के साथ डायल 112 को कंट्रोल रूम के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था में जोड़ा गया है। दूर दराज के परीक्षा देर रात को ही कुरुक्षेत्र पहुंचना शुरू हो गए थे जबकि प्रशासन की ओर से बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर परीक्षा केंद्रों की दूरी और दिशा के संबंध में जानकारी मुहैया करवाने के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं तो वहीं दोनों जगहों से अभ्यर्थियों को केंद्रों तक पहुंचाने के लिए 15 बसें लगाई गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें