फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: व्यवसायिक सिलिंडरों का खत्म होने लगा स्टॉक, घरेलू गैस का पर्याप्त

शाहिल शर्मा Updated Wed, 11 Mar 2026 08:41 PM IST

ईरान-इस्राइल युद्व से बने तनाव के बीच गैस आपूर्ति पर असर पड़ने लगा है। दो दिन से व्यवसायिक सिलिंडरों की सप्लाई बंद होने से एजेंसियों के स्टॉक भी खत्म होने के कगार पर हैं, जिससे होटल, ढाबा व मिष्ठान भंडार, रेहड़ी से लेकर कैटरिंग व अन्य कार्य करने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है और वे नए ऑडर लेने से इंकार करने लगे हैं। वहीं घरेलू गैस के पर्याप्त स्टॉक व सप्लाई होने से राहत मिल रही है। नए बने हालात के बीच उपभोक्ता से लेकर गैस एजेंसी संचालक भी सकते में दिखाई देने लगे हैं। गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है। बुधवार शाम को डीएफएससी नरेश कुमार ने जिला के सभी गैस एजेंसी संचालकों व डीलरों के साथ बैठक कर व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में चर्चा की। उन्होंने स्पष्ट भी किया कि कालाबाजारी मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उधर डीएफएससी ने ऐसे अवसर पर कालाबाजारी रोकने को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों को फील्ड में उतरने व निगरानी रखने के आदेश दे दिए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें