प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 14 अप्रैल को होने वाली रैली के बाद बीज व कीटनाशक विक्रेताओं के साथ बैठक की जाएगी, जिसमें संबंधित सभी अधिकारी भी होंगे। इस बैठक में नए बीज विधेयक पर जताई जा रही आपत्ति दूर करते हुए समाधान निकाला जाएगा। यह भरोसा मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बीज व कीटनाशक विक्रेताओं को दिया। वहीं फिलहाल हड़ताल भी जारी रखी जाने का फैसला भी बरकरार है।