फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: हर्ष एनकाउंटर मामले में न्यायिक जांच की मांग पर अड़ा रोड़ समाज, कैमला में फूंका विधायक का पुतला; बोले- एडीजीपी की जांच से हम संतुष्ट नहीं

मयूर शर्मा Updated Mon, 24 Aug 2026 04:48 PM IST

करनाल। बीरू हत्याकांड के बाद हुए हर्ष-बीरबल एनकाउंटर में रोड़ समाज का गुस्सा थम नहीं रहा है। रविवार को कैमला गांव में हर्ष एनकाउंटर मामले को लेकर रोड समाज के युवाओं ने गांव के मुख्य अड्डे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान युवाओं ने करनाल विधायक जगमोहन आनंद का पुतला भी फूंका। इससे पहले गांव की फिरनी से बाइकों के काफिले के साथ पुतला घुमाया। वहीं, रोड़ समाज की ओर से सोमवार को करनाल में न्याय मार्च प्रस्तावित है। इस मार्च में प्रदेशभर से समाज के लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। गत मंगलवार को रोड़ धर्मशाला में बैठक के बाद अखिल भारतीय रोड़ महासभा के प्रधान बलकार सिंह ने न्याय मार्च का एलान किया था। प्रधान बलकार सिंह और प्रवक्ता एडवोकेट जितेंद्र का कहना है कि उनकी बैठक के बाद सरकार की ओर से मामले की जांच एडीजीपी को सौंपी गई है लेकिन वे इस निर्णय से संतुष्ट नहीं है। मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिए। यही उनकी मुख्य मांग है। प्रवक्ता जितेंद्र चौपड़ा का कहना है कि रोष मार्च निकालते हुए लघु सचिवालय कूच करेंगे और राज्य पाल के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। अब तक तो वे केवल न्यायिक जांच की मांग कर रहे थे, यदि अब भी उनकी अनदेखी होती है तो उन्होंने अपनी पूर्व घोषित चारों मांगों को पूरा कराने का एलान किया है। ब्यूरो

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें