नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया ने नेशनल हाईवे-44 के घरौंडा टोल प्लाज़ा पर मल्टी-लेन फ्री फ्लो टोलिंग सिस्टम शुरू किया है। एमएलएफएफ टोलिंग सिस्टम का औपचारिक उद्घाटन एनएचईआई चंडीगढ़ के रीजनल ऑफिसर राकेश कुमार और आईएचएमसीएल के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर एआर. चित्रांशी ने किया गया। उन्होंने कहा कि एमएलएफएफ सिस्टम पारंपरिक टोल प्लाज़ा से एक बड़ा बदलाव है, क्योंकि इसमें टोल कलेक्शन के लिए गाड़ियों को रोकने या धीमा करने की ज़रूरत नहीं होती। एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) टेक्नोलॉजी, हाई-परफॉर्मेंस सेंसर और ओवरहेड गैन्ट्री पर लगे कैमरों का इस्तेमाल करके, सिस्टम अपने आप गाड़ियों की पहचान करता है और फास्टैग के ज़रिए यूज़र फीस काटता है, जिससे हाईवे की स्पीड पर बिना रुकावट यात्रा संभव होती है।