फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के आह्वान पर वकीलों ने किया वर्क सस्पेंड

शाहिल शर्मा Updated Thu, 18 Sep 2025 06:06 PM IST

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चंडीगढ़ के सचिव व अन्य वकीलों के साथ मारपीट के विरोध में हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में गुरुवार को वकीलों ने वर्क सस्पेंड रखा। करनाल कोर्ट में भी वकीलों ने काम नहीं किया। जिला बार एसोसिएशन करनाल के प्रधान सुरजीत सिंह मढाण ने कहा कि वकीलों पर हमला करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। एक वकील कानून के दायरे में रहकर लोगों को इंसाफ दिलाने का काम करता है। पिछले एक महीने में हरियाणा और दूसरे प्रदेशों में वकीलों के साथ मारपीट करने या झूठे आरोपों में एफआईआर करवाने के मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चंडीगढ़ के सचिव व अन्य वकीलों पर हमले की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। करनाल बार एसोसिएशन मांग करती है कि हमलावर वकीलों के लाइसेंस सस्पेंड किए जाएं। उन पर केस दर्ज किया जाएं और तुरंत गिरफ्तारी की जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें