करनाल। श्री राम मंदिर सेक्टर-8 के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में खुशहाल दास महाराज ने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और उन्हें अच्छे संस्कार देने के लिए माता-पिता को स्वयं संस्कारवान बनना होगा। उन्होंने कहा कि जब माता-पिता अपने आचरण से बच्चों के सामने आदर्श प्रस्तुत करेंगे, तभी बच्चों को अच्छे संस्कार देकर सही मार्ग पर लाया जा सकेगा।