फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शहर में निकाला गया नगर कीर्तन

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में बाबा सुखा सिंह की देखरेख में गुरुपर्व प्रबंध कमेटी की ओर से नगर कीर्तन निकला गया। आज समूचा शहर बोले सो निहाल सत श्री अकाल के उद्घोष से गूंज उठा। शहर के विभिन्न बाजारों में व्यापारिक, सामाजिक धार्मिक संस्थाओं ने नगर कीर्तन का स्वागत किया। नगर कीर्तन से पहले सुबह डेरा कार सेवा में अरदास की गई। उसके बाद नगर कीर्तन गुरुद्वारा मंजी साहिब गुरुद्वारे से शुरू हुआ। नगर कीर्तन के दौरान फूलों से सजी पालकी साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश किया गया। पालकी साहिब की अगुवाई पंज प्यारों ने की। गुरु पर्व प्रबंधक कमेटी के प्रधान वरिंद्र सिंह तथा महासचिव इंद्रपाल सिंह ने बताया कि नगरकीर्तन गुरुद्वारा डेरा कार सेवा एवं गुरुद्वारा मंजी साहिब पातशाही पहली से आरंभ होकर कर्ण गेट, पुरानी मंडी चौक, कुंजपुरा रोड, अस्पताल चौक, सेक्टर 12, निर्मल कुटिया, गुरुद्वारा सेक्टर-7, गुरुद्वारा बाबा कश्मीरा सिंह जी सेक्टर-6 के पीछे, मेरठ रोड, डीसी कालोनी, महाराणा प्रताप चौक से होता हुआ गुरुद्वारा डेरा कार सेवा कलंदरी गेट में विश्राम लिया। रतन सिंह, एपी सिंह, हरप्रीत सिंह नरूला, हरमीत सिंह हैप्पी, कुलदीप मक्कड़, पार्षद संकल्प भंडारी, केशव मक्क्ड़ , व्यापार मंडल के प्रधान कृष्ण लाल तनेजा , विवेक भंडारी,मुकेश यादव, अमन चौधरी, सुनील कश्यप, सतीश, महेंद्र, पीयूष गुप्ता, आशीष गुप्ता, गुरपाल सिंह डोनी और तेजेंद्र सिंह डिम्पी के साथ अन्य श्रद्धालुओं ने नगर कीर्तन का स्वागत किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें