धान की खरीद को शुरू करवाने को लेकर भारतीय किसान यूनियन चढूनी के सदस्यों ने वीरवार को सुबह 10 बजे से लेकर शाम को चार बजे तक लघु सचिवालय के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे और मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को मांग पत्र सौंपा। किसान नेता मंजीम ने बताया कि 10 जून को भारतीय किसान यूनियन चढूनी के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से मिल कर इस मुद्दे वार्ता की थी और उन्होंने आश्वासन दिया था की 15 सितंबर तक धान की खरीद शुरू दी जाएगी, लेकिन अभी तक कोई खरीद शुरू नहीं हुई।