कैथल। एन्टी एक्सटोर्शन सेल द्वारा थाना सदर क्षेत्र से एक आरोपी को 500 ग्राम चरस (सुल्फा) सहित काबू किया गया है। आरोपी की पहचान गांव मटौर हाल जनकपुरी कालोनी कैथल निवासी विशाल के रूप में हुई।पुलिस प्रवक्ता प्रवीण ने बताया कि एन्टी एक्सटोर्शन सेल प्रभारी एएसआई तरसेम की अगुवाई में एएसआई मंजीत सिंह की टीम अपराधों की रोकथाम के लिए गांव टीक रेलवे पुल के पास मौजूद थी। इस दौरान सूचना मिली कि गांव मटौर हाल जनकपुरी कालोनी कैथल निवासी विशाल चरस बेचने का काम करता है, जो अभी बस अड्डा टीक के पास खड़ा है। सूचना विश्वसनीय होने के कारण पुलिस टीम द्वारा उक्त स्थान पर दबिश दी गई। जहाँ एक व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया जो पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा मुस्तैदी का परिचय देते हुए आरोपी को काबू कर लिया गया। जिसकी पहचान गांव मटौर हाल जनकपुरी कैथल निवासी विशाल के रूप में हुई। पुलिस सूचना उपरांत मौके पर पहुंचे डीएसपी मुख्यालय बीरभान के समक्ष ली गई तलाशी दौरान आरोपी के कब्जे में एक पॉलीथिन से 500 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज करके एसआई जसबीर सिंह द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी न्यायालय में पेश किया जाएगा, जिससे पूछताछ की जा रही है।