फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: गतौली गांव में बेटी के जन्म पर किया कुआं पुजन

शाहिल शर्मा Updated Sat, 27 Dec 2025 04:06 PM IST

क्षेत्र के गतौली गांव में बेटी के जन्म पर कुआं पुजन किया गया। लड़की के पैदा होने पर ढ़ोल नंगाड़ों के साथ खुशी मनाई गई। कार्यक्रम में पूरे गांव को भोज करवाया गया। गतौली गांव निवासी किसान अनित ने बताया कि उसके घर में 55 साल बाद कोई बेटी पैदा हुई है। इससे पहले उसकी बुआ ने घर में जन्म लिया था। उन्होंने कहा कि वो लड़का और लड़की में कोई अंतर नही मानते। वो अपनी बेटी की परवरिश बेटों की तरह करेंगे। लड़की की माता स्वीटी ने कहा कि आज के समय में लड़का लड़की में कोई अंतर नही है। फर्क है तो सिर्फ मानसिकता का। लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नही हैं। ढांडा खाप के पूर्व प्रधान नरेश ढांडा ने कहा कि बेटी के जन्म पर कुआं पुजन कर अन्य लोगों को भी संदेश दिया गया है कि लड़कियां भी अपने माता पिता का नाम रोशन कर सकती हैं अगर उनकी परवरिश बेटों की तरह हो। लड़कियां आज खेल, शिक्षा यहां तक कि सेना में भी लड़कों से कहीं आगे हैं। अन्य लोगों को भी चाहिए कि वो अपनी बेटी को बेटे की तरह माने और अच्छी परवरिश करें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें