फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद के जुलाना में दो ट्रकों की टक्कर, टायर बदल रहे चालक की मौत

नवीन दलाल Updated Sat, 31 Jan 2026 12:58 PM IST

क्षेत्र से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 152-डी पर आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में दो ट्रकों की आपस में टक्कर हो गई, जिसमें एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। एक ट्रक का टायर पंचर हो गया था, जिसके बाद ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर चालक और कंडक्टर टायर बदल रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक अन्य ट्रक ने खड़े ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में टायर बदल रहे शामली निवासी 22 वर्षीय चालक बालिस की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को एंबुलेंस की मदद से तुरंत अस्पताल भिजवाया गया। सूचना मिलते ही जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस जांच अधिकारी सोमित कुमार ने बताया कि सुबह करीब 8:30 बजे NH-152D पर सड़क हादसे की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बालिस निवासी पंजिठ, जिला शामली की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के शव को एंबुलेंस के जरिए नागरिक अस्पताल जींद भिजवाया गया है। वहीं, ट्रक का हेल्पर गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद टक्कर मारने वाले ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें