फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में गैस सिलेंडर की मारामारी, सुबह सात बजे से लाइन में लगे लोग

Naveen Updated Sun, 15 Mar 2026 11:45 AM IST

शहर में घरेलू गैस सिलेंडर की कमी के चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गैस एजेंसियों के बाहर सुबह सात बजे से ही उपभोक्ताओं की लंबी लाइनें लगनी शुरू हो जाती हैं। कई लोग घंटों इंतजार करने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिलने से निराश होकर लौट रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्होंने पहले से गैस सिलेंडर बुक करवा रखा है, लेकिन एजेंसी पर आने के बाद भी उन्हें समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा। महिलाओं और बुजुर्गों को लाइन में खड़े रहने में सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि पर्याप्त सप्लाई नहीं होने के कारण एजेंसी पर अव्यवस्था की स्थिति बनी हुई है। लोगों का कहना है कि रसोई गैस की कमी के कारण घर का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। कई परिवारों को खाना बनाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। उपभोक्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि गैस सिलेंडर की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। वहीं गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि सप्लाई सीमित आने के कारण सभी उपभोक्ताओं को तुरंत सिलेंडर उपलब्ध कराना संभव नहीं हो पा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें