फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: कपिल का 10 दिन बाद घर पहुंचा शव, मौके पर काफी संख्या में पहुंचे लोग

शाहिल शर्मा Updated Mon, 15 Sep 2025 06:21 PM IST

अमेरिका में छह सितंबर को बराह कलां निवासी 26 वर्षीय युवक कपिल की गोली मारकर हत्या करने के मामले में दस दिन बाद सोमवार को उसका शव गांव पहुंचा। सोमवार को उसके उसके शव का अंतिम संस्कार किया गया। गांव के अलावा काफी संख्या में लोग अंतिम संस्कार में पहुंचे थे। बराह कलां के ईश्वर का बेटा कपिल 2022 में अमेरिका गया था। वह पनामा के जंगलों से होते हुए डंकी रूट के जरिए मेक्सिको की दीवार फांदकर अमेरिका में कूदा था। इसके बाद वहां गिरफ्तारी हुई और वहां पर केस चलाकर रहने लगा था। फिलहाल वह अमेरिका के कैलिफोर्निया के एलए शहर में रहता था और फ्लिपकार्ट के स्टोर पर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहा था। छह सितंबर को कपिल स्टोर पर अपनी ड्यूटी पर तैनात था। तभी अमेरिकी मूल का व्यक्ति उसके स्टोर के पास आया। अमेरिकी व्यक्ति सड़क पर ही पेशाब करने लगा, तो कपिल ने उसे ऐसा करने से मना कर दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें