फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: नरवाना में होने वाली विकास रैली की तैयारियों का डीसी ने लिया जायजा

शाहिल शर्मा Updated Tue, 12 Aug 2025 01:09 PM IST

आगामी 17 अगस्त को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की प्रस्तावित विकास रैली को लेकर आज उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा ने नरवाना की नई अनाज मंडी मेला ग्राउंड का दौरा किया। दौरे के दौरान डीसी ने अधिकारियों को रैली स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं को समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंच पर बैठने की व्यवस्था, पार्किंग, सुरक्षा प्रबंध, पेयजल, शौचालय एवं अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया और संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे, इसलिए किसी भी प्रकार की कमी न रहे। उन्होंने पुलिस प्रशासन को सुरक्षा व यातायात प्रबंधन की विस्तृत योजना बनाने के निर्देश दिए। अधिकारियों को सफाई व सजावट पर विशेष ध्यान देने को कहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें