फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: हरियाणा लोक सेवा आयोग में पिछड़े वर्ग की अनदेखी पर जींद में पंचायत, आंदोलन की चेतावनी

शाहिल शर्मा Updated Sun, 08 Mar 2026 08:11 PM IST

हरियाणा लोक सेवा आयोग की भर्तियों में पिछड़े वर्ग की अनदेखी को लेकर रविवार को शहर की कुम्हार धर्मशाला में पिछड़ा वर्ग समाज की पंचायत हुई। पंचायत में बड़ी संख्या में युवाओं और समाज के वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने भाग लिया और आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। पंचायत में डॉ. नवीन सैनी ने कहा कि यह केवल नौकरियों का मुद्दा नहीं है, बल्कि पिछड़े वर्ग के आरक्षण के अधिकारों से जुड़ा गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि प्रमाण पत्रों के नाम पर अनावश्यक अड़चनें पैदा कर आरक्षण की व्यवस्था को कमजोर किया जा रहा है, जिसे समाज किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेगा। प्रदेश में हुई विभिन्न सरकारी भर्तियों में पिछड़े वर्ग के संवैधानिक अधिकारों की अनदेखी की जा रही है। भर्ती प्रक्रिया में ऐसी शर्तें लगाई जा रही हैं, जिससे पिछड़े वर्ग के योग्य अभ्यर्थी चयन से वंचित हो रहे हैं। सहायक प्राध्यापक और अन्य प्रशासनिक सेवाओं की भर्तियों का भी उल्लेख किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार एक ओर सबके विकास की बात करती है, लेकिन दूसरी ओर आयोग के माध्यम से पिछड़े वर्ग के लिए निर्धारित पदों को खाली रखने की स्थिति पैदा की जा रही है। पंचायत में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर सरकार को चेतावनी दी गई कि यदि आरक्षण के नियमों को सही तरीके से लागू नहीं किया गया और पिछड़े वर्ग के लंबित पदों को शीघ्र नहीं भरा गया तो पूरे हरियाणा में बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर ओबीसी ब्रिगेड के संयोजक राजेंद्र तंवर, पिछड़ा वर्ग कल्याण महासभा के प्रदेशाध्यक्ष प्रोफेसर आर. सी. लिंबा, इंद्र सिंह जाजनवाला, जयभगवान सैनी, नानकदेव, तेलूराम जांगड़ा, सतबीर सिंह मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें