फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: अभ्यर्थियों के साथ अन्याय के खिलाफ सरकार के खिलाफ किया संघर्ष का एलान

शाहिल शर्मा Updated Sun, 08 Mar 2026 08:09 PM IST

बीसी वर्ग की बैठक रविवार को कुम्हार धर्मशाला में हुई। इसकी अध्यक्षता राजेंद्र तंवर ने की। एचपीएससी की ओर से ओबीसी के पीड़ित योग्य अभ्यर्थियों के रोजगार, नियुक्तियों और आरक्षण मुद्दे को लेकर चर्चा की गई। पंचायत में बीसी समाज के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ सरकार से संघर्ष करने का ऐलान किया गया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न नौकरियों में रोजगार संबंधी आरक्षण के मुद्दे का हल निकालने के लिए बीसी समाज के सामने रखा। इस पर बीसी समाज के प्रबुद्ध नागरिकों ने एकजुटता का परिचय देते हुए विश्वास दिलाया कि वे तन मन धन से अभ्यर्थियों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न नौकरियों में भर्ती प्रक्रिया में ओबीसी के पीड़ित अभ्यर्थियों के साथ भेदभाव एवं अन्याय को सहन नहीं किया जाएगा। इसके लिए बुद्धिजीवी लोगों ने जिला अनुसार बीसी की संयुक्त कमेटियां बनाने एवं जन आंदोलन चलाने के लिए शुरुआती तौर की रूपरेखा तैयार की ताकि बीसी के पीड़ित अभ्यर्थियों को न्याय मिल सके। पंचायत में तेलूराम जांगड़ा, प्रदेश संगठन प्रमुख रामकुमार प्रजापति, डॉ. कंवल किशोर, राष्ट्रीय प्रजापति महासभा के उपप्रधान रामदिया रतेवाल, ओबीसी ब्रिगेड के युवा प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र, एड लोकेश कुमार वर्मा, हरियाणा पिछड़ा वर्ग कल्याण महासभा के अध्यक्ष प्रो. आरसी लिंबा, महासचिव इंद्र सिंह, भारतीय जाजनवाला, वरिष्ठ उपप्रधान राजबीर सोनी, सेवानिवृत डीआईपीआरओ सुरेंद्र वर्मा, पूर्व सरपंच राजकुमार, रामनिवास दक्ष, सुधीर शास्त्री, नवीन सैनी, साहिल जांगड़ा, विकास, पंकज, अशोक, रंजन, भजनलाल, उमेश जांगड़ा, नरेश मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें