फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: ट्रेनी ड्राइवर द्वारा बस चलाने पर विवाद, जीएम ने शांत करवाया मामला

शाहिल शर्मा Updated Wed, 09 Jul 2025 11:34 AM IST

जिला मुख्यालय पर ट्रेड यूनियनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल की अपील बुधवार को जिले में पूरी तरह बेअसर रही। इस दौरान रोडवेज यूनियन और एक ट्रेनी कर्मचारी के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। यह विवाद रोडवेज के जनरल मैनेजर (जीएम) के हस्तक्षेप से शांत कराया गया। जानकारी के अनुसार, रोडवेज यूनियन के सदस्यों और ट्रेनी कर्मचारी के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। यूनियन का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों ने बिना वैध लाइसेंस और आवश्यक दस्तावेजों के इस ट्रेनी कर्मचारी को रोडवेज बस रूट पर चलाने का प्रयास किया, जिसका उन्होंने विरोध किया। यूनियन ने यह भी दावा किया कि विरोध के दौरान ट्रेनी कर्मचारी ने उन पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। वहीं, रोडवेज के जीएम ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यूनियन इस मामले को अनावश्यक रूप से तूल दे रही है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें