फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में नहीं दिखा रोडवेज का चक्का जाम का असर, चली बसें

शाहिल शर्मा Updated Wed, 09 Jul 2025 10:50 AM IST

केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और विभिन्न कर्मचारी संगठनों के आह्वान पर बुधवार को जिले में विभिन्न विभागों के नियमित, अनुबंधित कर्मचारी और मजदूरों ने हड़ताल शुरू कर दी है। इसका परिवहन सेवाओं पर असर नहीं दिखा। प्रतिदिन की तरह रोडवेज की बसें निर्धारित रूट पर चलीं। सुबह के समय दिल्ली, चंडीगढ़ सहित अधिकतर रूटों पर बसें गईं और दूसरे डिपो से भी बसें झज्जर आईं। सुबह चार बजे से ही यूनियन के सदस्य बस स्टैंड पहुंच गए थे और उन्होंने बस स्टैंड परिसर में धरना शुरू कर दिया। कर्मियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। वहीं, अन्य संगठन भी सुबह 10 बजे अनाज मंडी में एकत्रित हुए। यहां बैठक कर शहर में रोष प्रदर्शन किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें