सडीएम अभिनव सिवाच ने मंगलवार को एचएसवीपी के रिहायशी सेक्टर 13 का निरीक्षण किया। उन्होंने एचएसवीपी की पाइप लाइन लिकेज के मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया और लिकेज के कारण हुए जलभराव की तत्काल निकासी के आदेश दिए। एसडीएम ने सेक्टर की सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। स्थानीय रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से भी सेक्टर के सौंदर्यकरण की चर्चा की। एसडीएम ने कहा कि सेक्टर में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और ढांचागत विकास के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय नागरिक भी अपने शहर और क्षेत्र को साफ और सुंदर बनाए रखने में भागीदार बने। एसडीएम ने कहा कि शहर में अवैध अतिक्रमण, अवैध प्लॉटिंग और अवैध रूप से कूड़ा डंपिंग करने वालों पर पूरी सख्ती से प्रशासन द्वारा कारवाई की जा रही है।आगे और भी कड़ी कारवाई अमल में लाई जाएगी। सेक्टर-13 के पास के एरिया में कूड़ा डालने की शिकायत का कड़ा संज्ञान लेते हुए एसडीएम ने नप अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी कूड़ा डालता है, उसके खिलाफ तत्काल नियमुसार कारवाई अमल में लाएं। शहर के कूड़ा निस्तारण के लिए स्थान निर्धारित किया गया है। उक्त स्थान का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि ग्रीन बेल्ट पर्यावरण संरक्षण और सौंदर्यकरण के लिए है। इनका रखरखाव ठीक से बनाए रखना हमारा सबका दायित्व है। नागरिक भी सहयोग करें और पर्यावरण संरक्षण के साथ खिलवाड़ करने वालों को हतोत्साहित करें। प्रशासन के सहयोग ही अपना शहर सुंदर बनेगा। एसडीएम के आदेश मिलते ही एचएसवीपी ने पेयजल पाइप लाइन लिकेज ठीक कर दी और जल निकासी का कार्य शुरू कर दिया।