फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में मांगों को लेकर रोडवेज कर्मियों ने रखी भूख हड़ताल

नवीन दलाल Updated Thu, 20 Nov 2025 02:08 PM IST

अपनी मांगों को लेकर रोडवेज कर्मियों ने वीरवार को भूख हड़ताल रखी। कर्मियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। रोडवेज यूनियन नेता सतबीर मुंढाल ने बताया कि सरकार उनको वर्दी कि राशि नहीं दे रही हैं। इसे मिले कई साल हो चुके हैं। सरकार और यूनियन की कई बार बातचीत हुई, जिसमें सरकार ने 10 साल का पेंडिंग बोनस देने की बात कही थी, उसे नहीं दिया गया। अर्जित अवकाश में जो कटौती की गई, उसे आज तक बहाल नहीं किया गया। सरकार ने कैशलेस का वादा किया था, उसे भी लागू नहीं किया गया। कर्मियों के लंबे समय से मेडिकल बिल लंबित हैं, उनको पास नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि मांगों को पूरा नहीं किया गया तो 5 दिसंबर को बड़ी मीटिंग करके बड़े आंदोलन की घोषणा की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें