दर्दनाक सड़क हादसे में उखलचना कोट गांव निवासी रिंकू (32) की मौत हो गई। रिंकू शहीद अंकुर शर्मा का छोटा भाई था, वह अपने साथी विकास के साथ बाइक पर झज्जर आया था। वापसी के दौरान झज्जर–गुरुग्राम मार्ग पर उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर चोटों के चलते रिंकू नाम के पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रिंकू के शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।