फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव मांडोठी में रात के अंधेरे में जलाए जा रहे थे प्लास्टिक और पीवीसी तार, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया नामजद

बहादुरगढ़। झज्जर जिले के गांव मांडोठी में रात के अंधेरे में अवैध रूप से प्लास्टिक, पीवीसी तार और बिजली की केबल जलाने का मामला सामने आया है। 4 नवंबर की रात करीब एक बजे इसकी सूचना मिलने पर हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी), पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए आग को बुझाया और मौके से बड़ी मात्रा में तार व जले हुए अवशेष बरामद किए। जानकारी के अनुसार, एचएसपीसीबी बहादुरगढ़ के एईई अजय बूरा ने पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर मौके का निरीक्षण किया। जांच के दौरान इस मामले में मोहम्मद आजम, सानू उर्फ सोनू, शहजाद हसन, शाहरुख और हिमांशु सहित कुल पांच लोगों की पहचान की गई। कार्रवाई के दौरान मौके से कुल 101 कट्टे सामग्री जब्त की गई। इनमें 93 कट्टे तारों के और 8 कट्टे जले हुए अवशेषों के शामिल हैं। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा तीन वाहन भी कब्जे में लिए गए, जिनके नंबर DL1LAR5886, DL1LAR9065 और DL1LAT8822 हैं। पुलिस ने इस मामले में थाना आसौदा में एफआईआर नंबर 331, दिनांक 4 नवंबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 223(बी) और 280 के तहत केस दर्ज किया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें