फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना, झज्जर में सभी पात्रों की होगी फिजिकल वेरीफिकेशन

पिछले साल जून 2024 में मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत ड्रा के जरिये निकाले गए प्लाट देने के लिए सरकार ने एक कदम और बढ़ा दिया है। जिन पात्रों के प्लाट निकाले गए थे, अब उन सभी की फिजिकल वेरीफिकेशन का काम किया जाएगा। इसके लिए पात्रों से आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र की फोटो कॉपी लेने के अलावा उनसे स्व-घोषणा पत्र लिया जा रहा है। इसमे आठ बिंदुओं पर पात्रों से स्वत: सत्यापन घोषणा पत्र लिया जा रहा है। सरकार ने जून 2024 में प्रदेश के 14 जिलों के 15256 पात्रों के ड्रा के जरिये प्लाट निकाले थे। उसके बाद सरकार ने पात्रों से एकमुश्त राशि 10 हजार रुपये की भरवाई थी। पात्रों की मांग पर बाद में सरकार ने किस्तें बांध दी थी, जिसमें कम से कम 2200 रुपये व अधिकतम राशि जमा करवाने का प्रावधान दिया गया था। अब तक पात्रों को प्लाट की निशानदेही या अन्य कार्य नहीं किया गया था। अब हाउसिंग फॉर ऑल विभाग की तरफ से सभी पात्रों की फिजिकल वेरीफिकेशन करवाने के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें