राजकीय स्कूल खुड्डन में राज्य स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। इसमें विद्यार्थियों ने संसदीय कार्रवाई का प्रभावशाली मंचन प्रस्तुत किया। विद्यालय टीम ने प्रश्नकाल, शून्यकाल, विधेयक प्रस्तुति और समसामयिक विषयों पर प्रभावी चर्चा के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों की सशक्त अभिव्यक्ति की। विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, तार्किक सोच और प्रभावशाली वक्तव्य कला की निर्णायक मंडल ने विशेष रूप से सराहना की।