फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़: महिला दिवस पर जल संरक्षण में योगदान देने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित

शाहिल शर्मा Updated Sun, 08 Mar 2026 04:06 PM IST

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से नगर परिषद कार्यालय में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जल संरक्षण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं और महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर चेयरपर्सन सरोज राठी ने कहा कि जल संरक्षण आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत बन गया है और इसमें महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि घर से लेकर समाज तक महिलाएं जल बचाने के लिए जागरूकता फैलाने का काम कर रही हैं। ऐसी महिलाओं को सम्मानित करना वास्तव में गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी से ही जल संरक्षण के प्रयास और अधिक प्रभावी बन सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आगे बढ़ने और समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी समाज के लिए एक प्रेरणा है। कार्यक्रम में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने और इस दिशा में काम करने वाली कई महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान एनयूएलएम से मनदीप देशवाल और मीनाक्षी, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से कनिष्ठ अभियंता वर्षा, पंप ऑपरेटर सतवंती, तथा सामाजिक कार्यकर्ता सुमन, सुषमा, प्रमिला, पूजा, सरला, सीता और अर्चना व पार्षद राजेश तंवर, जिला सलाहकार श्याम अहलावत, बीआरसी मीनू वत्स, सुनील, दिनेश, विक्रम, पूजा, प्रमिला और सरला सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। सभी ने महिलाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में विभाग की ओर से सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद किया गया और भविष्य में भी जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें