फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में कन्या गुरुकुल में हवन-यज्ञ के साथ आर्य ब्रह्मजीत ने किया गौदान

Naveen Updated Sun, 08 Mar 2026 02:14 PM IST

बहादुरगढ़ के प्रेम नगर स्थित आर्य समाज सेक्टर-6 के संरक्षक वयोवृद्ध आर्य ब्रह्मजीत ने कन्या गुरुकुल में हवन-यज्ञ कर गौदान किया। आर्य प्रतिनिधि सभा जिला झज्जर के अध्यक्ष आर्य हरिओम दलाल ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत आर्य ब्रह्मजीत ने अपने परिवार के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन से की। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी लक्ष्मी आर्या, बहन नारायणी देवी, पुत्र कर्नल देवव्रत आर्य, पुत्रवधू डॉ. रीता आर्या, पुत्री सोमप्रभा, इंदू आर्या, प्रतिभा आर्या तथा दामाद रमेश कुमार (डीएसओ) और ब्रिगेडियर सत्यवीर सोलंकी सहित परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। यज्ञ में गुरुकुल की प्राचार्या डॉ. राजन मान, आचार्या विद्यावती, अन्नु आर्या, प्रीति आर्या, प्रतिभा आर्या और मूर्ति आर्या ने ब्रह्मा की भूमिका निभाई। वहीं सैकड़ों आर्य समाजियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान आर्य ब्रह्मजीत ने गुरुकुल की गौशाला के लिए एक गाय दान स्वरूप भेंट की और गुरुकुल की कन्याओं व मेहमानों को भोजन भी करवाया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस सेवा कार्य की सराहना।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें